{"_id":"62f4019cd323280b2408fbe6","slug":"laborer-died-in-accident-mirzapur-news-vns668654792","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र के जेके स्टेट हाइवे पर विशुनपुरा गांव के पास बुधवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बरेली जिले के बिसारतगंज थाना क्षेत्र के बलेहीपुर भगवंतापुर सन्ना निवासी फूलचंद (45) पुत्र राम अवतार बुधवार को दोपहर बाद अपनी बाइक से जलालपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में जेके स्टेट हाइवे पर विशुनपुरा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार जितेंद्र कुमार (28) पुत्र विजयी प्रसाद निवासी डोहरी से बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार जितेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। फूलचंद पिछले करीब पांच माह से बहुआर गांव में हर घर नल योजना के तहत बनवाए जा रहे पानी टंकी प्लांट में काम कर रहे थे। उनके दो भाई मुकेश व दयाराम भी यहां काम करते है। दयाराम दो दिन पूर्व अपने गांव गए हुए था। मुकेश प्लांट पर ही थे। फोन से पुलिस ने उनके भाइयों को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने फूलचंद के शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।