{"_id":"61543cc68ebc3e626722431b","slug":"laborer-died-after-fell-down-in-mud-filled-pit-in-mirzapur-before-reaching-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: कीचड़ से भरे गड्ढे में औंधे मुंह गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: कीचड़ से भरे गड्ढे में औंधे मुंह गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Wed, 29 Sep 2021 03:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:45 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के भोजपट्टी गांव निवासी दशरथ बिंद की मौत कीचड़ से भरे गड्ढे में औंधे मुंह गिरने से हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के भोजपट्टी गांव के बाहरी रास्ते पर कीचड़ से भरे गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। औंधे मुंह किचड़ में गिरने के बाद वो मदद के लिए छटपटा रहा था लेकिन इससे पहले उसे मदद मिल पाती उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव गांव निवासी दशरथ बिंद (43) पुत्र स्व. सोहनलाल बिंद मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह छह बजे किसी काम से खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में लगभग पांच फिट गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से मुंह के बल गिर गया। गड्ढे में गिरकर कीचड़ और पानी में वह फंस गया। उस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे औंधे मुंह गिरा देखा तो किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र आशीष (10) और अमन (8) है। वो मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
दशरथ की मौत के बाद पत्नी रीता देवी, माता धनमानी देवी और पुत्रों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक तीन भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। मृतक के भाई रामयश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं।