मानदेय के लिए मजदूरों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र स्थित चुनार सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले मजूदरों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें ग्रेच्युटी, पेंशन आदि की दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं दिया जा रहा है।
साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन ठेकेदारों के कहने पर मनमाने तरीके से स्थानांतरण कर दिया जाता है। वहीं निर्धारित भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर प्रबंधक एनके वोरा, वाइस प्रेजिडेंट अशोक शर्मा ने मजदूरों से बात किया। प्रबंधक ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।
कंपनी में धरना प्रदर्शन होने की जानकारी मिलते ही एसएचओ भुवनेश्वर पांडेय, एसएसआई नरेंद्र सिंह, सीमेंट फैक्ट्री प्रभारी एसके सोनी दलबल के साथ पहुंच गए। धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चौरसिया, संजय कुमार, चंद्र मौली, राजेश मिश्रा, प्रमोद पटेल, बृजेश, जितेंद्र, कृष्णा, आशीष, मोहिसीन, देवेंद्र, तिलकधारी सहित दर्जनों मजदूर रहे।