{"_id":"6776e2b154067acfca05aedc","slug":"kutcha-house-collapses-in-basahi-village-six-people-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127681-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बसही गांव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, छह लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बसही गांव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, छह लोग चोटिल
विज्ञापन
लालगंज। बसही गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे एक परिवार के छह सदस्य चोटिल हो गए। पड़ोसियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बसही गांव निवासी अगनू, उनकी पत्नी जीरावती, पोती अंशिका (2), रेशमा (3), बेटे विकास (28) और बहू अमरावती (24) मकान में सोई थीं। उसी दौरान सुबह करीब चार बजे मकान भरभराकर गिर गया।
आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि अगनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि अगनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन