{"_id":"60bf63af8ebc3ea5ee1d2638","slug":"kovid-medicine-kit-will-be-distributed-in-16-thousand-mirzapur-news-vns5936180179","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 हजार में वितरित होगा कोविड दवा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 हजार में वितरित होगा कोविड दवा किट
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को कोरोना दवा किट पहुंची। कोरोना मरीजों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भेजा है। इसका वितरण कांग्रेस कार्यकर्ता कोविड मरीजों के घर पर देंगे।
इस संबंध में मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि ब्लाक अध्यक्षों के माध्यम से कोविड पीङि़त मरीजों तक दवा किट पहुंचाने का काम किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा बीजेपी की केंद्र और प्रदेश की सरकारें लोगों को सुविधा नहीं पहुंचा पा रही है। दवा समय से नहीं दे पा रहे हैं। वैक्सीन लोगों को अभी तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 हजार लोगों के लिए कोरोना की दवाओं का पैकेट सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव तक कोविड पीडि़त मरीजों तक पहुंचाया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने भी विचार प्रकट किया। इस मौके पर पीसीसी व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण चौधरी, पीसीसी, सरूप सिंह, राज धर दुबे, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अर्चना चौबे, भारतेंदु यादव, किसान सेल के जिलाध्यक्ष रवि दुबे, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवानी साहनी, इश्तियाक अंसारी, मनीष दुबे आदि थे।