फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kovid got infected for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन मिला कोविड संक्रमित

Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kovid got infected for the third consecutive day
कोविड संक्रमण के तीसरे लहर की आशंका के बीच नए वर्ष की शुरुआत होते ही लगातार तीसरे दिन कोविड संक्रमित मिला है। सोमवार को चील्ह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले शनिवार को लखनऊ से लौटने वाली नगर की एक युवती व रविवार के वाराणसी बीएचयू में भर्ती जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी एक युवक संक्रमित मिले है। अभी तक किसी में नए वैरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले 45 दिनों के बाद लगातार तीसरे दिन कोविड संक्रमित मिला है। शनिवार को नगर निवासी 28 वर्षीय एक युवती संक्रमित मिली। जो होम आइसोलेट है। रविवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, जो वाराणसी में भर्ती है। सोमवार को चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पिछले 165 दिनों की बात करें तो 12 संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 46 है। अब तक 10 हजार 926 लोगों स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस तीन हैं। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि सोमवार को 2500 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित मिला है। जो चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 11 लाख 12 हजार 441 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 11 हजार 380 की रिपोर्ट आई है। अन्य 1061 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 56 हजार सात लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed