फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Knowing the laws will be safe

कानूनों की जानकारी होने से सुरक्षित होंगी महर लाएं

Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Knowing the laws will be safe
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन हुआ। इसमें महिला यौन उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर विचार रखे गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. गौरव त्रिपाठी राजकीय पीजी कॉलेज मुसाफिरखाना अमेठी ने संगठित और असंगठित क्षेत्र में महिला यौन उत्पीड़न तथा इसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से व्याख्यान दिया। महिला यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को इसके निवारण की विधिक जानकारी होने से इसके निराकरण में पर्याप्त सहायता मिलेगी। प्राचार्य डॉ. अशर्फीलाल ने कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मान तथा सहयोग की भावना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत महिलाओं के प्रति गरिमा पूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखता है। कार्यक्रम का आयोजन वेबिनार प्रभारी डॉ. भास्कर द्विवेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी डॉ. अरुणेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति संयोजक डॉ प्रभात कुमार सिंह, सह संयोजक डॉ. शेफालिका राय, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रजनीश, डॉ. दीप नारायण, डॉ. चंदन साहू, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कुसुम लता, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. चंदन द्विवेदी आदि ऑनलाइन जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed