फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kishor who went for a walk went to Prayagraj, told kidnapping

Mirzapur News: टहलने निकले किशोर घूमने चले गए प्रयागराज, बताया अपहरण

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kishor who went for a walk went to Prayagraj, told kidnapping
सुबह टहलने घर से निकले देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा निवासी दो किशोर घूमने के लिए प्रयागराज चले गए। वहां रुपये खर्च होने पर घर के लोगों को बताया कि कुछ लोग अपहरण कर लिए थे। उनके चंगुल से भाग कर घर आ रहे हैं। घर पहुंचने पर पुलिस ने जब दोनों से अलग-अलग पूछताछ की तो सच्चाई का पता चला। सुबह लापता होने पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

राजपुर पोखरा निवासी 14 वर्षीय दो किशोर एक ही स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। दोनों प्रतिदिन सुबह चार बजे टहलने के लिए जाते हैं और छह बजे तक घर लौटते हैं। प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह भी चार बजे टहलने निकले थे। सुबह साढ़े 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। परेशान परिजनों ने आस-पास खोजबीन के बाद दोस्तों और स्कूल में पता किया। दोनों के नहीं मिलने पर दोपहर में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच करने लगी। जांच के दौरान दोनों बस में बैठते दिखे। पुलिस ने बस के बारे में पता किया। इस बीच दोनों ने किसी के मोबाइल फोन से घर फोन कर बताया कि उनका अपहरण हो गया था। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर घर आ रहे है। उनके घर पहुंचने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों घूमने के लिए प्रयागराज गए थे। रुपये खत्म होने पर अपहरण की झूठी कहानी बताई। देेहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि सुबह टहलने निकले दोनों किशोर के लापता होने की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो दोनों बस में बैठते दिखे। बस के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि वे प्रयागराज गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही थी, इसी बीच घर आकर दोनों ने अपहरण होने की बात कही। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो पता चला कि वे प्रयागराज घूमने गए थे। रुपये खत्म होने पर घर वालों को अपहरण की झूठी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed