फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   kisaan, majadooron ke hak va adhikaar ke lie nikaala gaya hai pad yaatra: pallavee patel

किसान, मजदूरों के हक व अधिकार के लिए निकाला गया है पद यात्रा: पल्लवी पटेल

Sat, 14 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
kisaan, majadooron ke hak va adhikaar ke lie nikaala gaya hai pad yaatra: pallavee patel
पटेहरा। प्रदेश में किसान, मजदूर व बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए 2200 किलोमीटर की पद यात्रा निकाली गई है। शुक्रवार को खनवर मझारी में हुई प्रेसवार्ता के दौरान अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बताया कि प्रदेश में किसान, मजदूर, बेरोजगार नौजवानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लखनऊ तक इनकी आवाज बुलंद करने की बात कही। कहा सरकार दो गुना आय की बात कर रही है। हकीकत यह है कि आज किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। कहा पराली के नाम पर आज किसानों का शोषण किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा में ग्रामीण जनता व किसानों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रत्येक गांव से लोग कोसो पैदल चलकर अपना दल के प्रति अपना समर्थन जता रहे रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी पार्टी से गठबंधन न कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। पद यात्रा में प्रदेश महासचिव राजवन सिंह, जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल, सुरेश पटेल, संजय पटेल, श्याम सुंदर, माणिक चंद कोल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed