{"_id":"699616985900e77ba60d362b","slug":"kimia-gold-dates-price-hiked-by-rs-300-per-box-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-148909-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खजूर से सजे बाजार, 300 रुपये प्रति पेटी किमिया गोल्ड खजूर के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खजूर से सजे बाजार, 300 रुपये प्रति पेटी किमिया गोल्ड खजूर के बढ़े दाम
विज्ञापन
वासलीगंज में खजूर और सेवई से सजी दुकान।- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। माह-ए-रमजान का पहला रोजा शुरू होने से सेहरी और इफ्तार की सामग्रियों से बाजार सज गए हैं। इराकी खजूर सस्ता होने से बाजार में इसकी मांग अधिक है। जबकि सऊदी अरब का अजुआ खजूर सबसे महंगा है। कलमी, अंबर, ईरानी, शुकई खजूर आदि की बिक्री खूब हो रही है।
नगर में वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग, इमामबाड़ा, संगमोहाल आदि बाजार में खजूर 120 से 1200 रुपये किलो तक बिक रहा है। हालांकि, इस बार सभी खजूर में 15 से 150 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। रमजान शुरू होते ही लोग रोजेदार इत्र, सेवईं, ड्राईफ्रूट्स और खजूर की खरीदारी करते हैं। हर रोजेदार खजूर व पानी से रोजा खोलते हैं इसलिए रोजा इफ्तार में इसे शामिल किया जाता है। बाजार में भी विदेशी खजूर की भरमार है। इराकी खजूर की कीमत 120 रुपये किलो है। सामान्य तौर पर इसकी मांग ज्यादा है। हालांकि किमामी, ईरानी, धमाल, नगाल की बिक्री भी हो रही है। ये सारे खजूर 140-300 रुपये किलो तक में मिल रहे है। इसी तरह फेनी 160 रुपये, व्हाईट फेनी 160 रुपये, डलब फ्राई 180 रुपये, पराठा 260 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है।
इनसेट
-- -- -
खजूरों के दामों में काफी तेजी आई है। इराकी खजूर भी 15 रुपये महंगे हुए हैं जबकि बाकी की कीमत तो 150 रुपये तक बढ़ गई है। इसके पीछे साल महाकुंभ की वजह से बाहर से माल नहीं आने से खर्च बढ़ा था।
विज्ञापन
-फारुख, दुकानदार।
पिछले साल के मुकाबले इस साल रोजा के सामानों में तेजी आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल किमिया गोल्ड खजुर के दामों में 300 रुपये प्रति पेटी की बढ़ोतरी हुई है।
-जावेद कुरैशी, ग्राहक।