फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kidnapped a girl who went to the forest, ran away after being chased

जंगल में गई युवती का अपहरण, पीछा करने पर छोड़कर भागे

Sun, 12 Sep 2021 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped a girl who went to the forest, ran away after being chased
मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सिकटही जंगल में एक युवक के साथ घूम रही युवती को तीन युवक अपहरण कर जंगल की तरह भागने लगे। युवती के प्रेमी ने 112 पर फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल को घेर लिया। इस दौरान जंगल में मौजूद एक लकड़हारे ने भी पीछा किया, इस पर युवती को छोड़कर तीनों युवक भागे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक युवती के साथ पटेहरा जंगल में घूम रहा था। तभी तीन लकड़हारों की नजर जोड़े पर पड़ी। तीनों युवती को पकड़कर घने जंगल की ओर ले जाने लगे। आनन फानन में युवक ने सड़क पर आकर डायल 112 पर फोन कर अपहरण की सूचना दी। और एक साइकिल सवार लकड़हारे से मदद की गुहार लगाई। अपहरण की सूचना पर बिना देरी किए पहुंची पुलिस ने जंगल को घेर लिया। युवती को बरामद कर दोनों को सड़क पर लाकर छोड़ा। युवक युवती को बाइक पर बैठा कर घर चला गया। साइकिल सवार लकड़हारा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवक युवती को लेकर जंगल में था। तभी तीन लकड़हारे युवती को पकड़कर घने जंगल की तरफ ले जाने लगे । युवती के साथ का युवक सड़क पर आकर जान बचाने की गुहार लगा रहा था। बताया कि वह साइकिल से घने जंगल में गया तो युवती को छोड़कर तीनों भाग गए। इसके बाद लकड़हारे ने युवती को लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी अपना पीछा छुड़ाने के लिए दोनों को चचेरा भाई-बहन बनाकर छोड़ दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लड़की शौच के लिए जंगल में गई थी। देर होने पर लड़के ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर दोनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed