फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khalasi died due to head injury

सिर में चोट लगने से हुई थी खलासी की मौत

Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Khalasi died due to head injury
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी से 100 मीटर दूर रोपवे के पास स्थित पोखरे में हत्या कर फेंके गए ट्रक खलासी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी माडर्म इंजरी आई है। इसका मतलब मृत्यु से पहले किसी भारी वस्तु से सिर में हमला किया गया। सिर में लगी चोट के कारण खलासी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मड़गुड़ा निवासी सुनील कुमार बिंद पुत्र स्व. हिंचलाल ट्रक का चालक था। वह बुधवार की रात को घर आया था। घर पर खाने में मछली बनी थी। उसके ट्रक का चालक भैरव कुंड के पास अंडा बना रहा था। दोनों में आपस में बात हुई। जिसके बाद वह घर से मछली लेकर भैरव कुंड पहुंचा। चालक का कहना है कि खाना खाने के बाद वह रात साढ़ 11 बजे घर के लिए निकल गया था।बृहस्पतिवार की सुबह अष्टभुजा चौकी क्षेत्र स्थित रोपवे के पास स्थित पोखरे में उसका शव बरामद हुआ। दोपहर में शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद उसके बड़े भाई रामसजीवन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि स्व. बुंदेला सिंह के पुत्रों से वाहन स्टैंड को लेकर कुछ वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन किया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी माडम इंजरी आई है। मतलब कि उसके मौत से पहले उसके सिर में किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। जिससे उसकी मौत हुई। उसके भाई ने स्व. बुंदेला सिंह के पुत्रों के खिलाफ पूर्व में वाहन स्टैंड के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद बुंदेला सिंह के पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed