फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   khalasi death in truck driver reaches police station with dead body in Mirzapur

UP: ट्रक में सो रहे खलासी की मौत, जगाने पर नहीं उठा तो चालक के पैरों तले खिसक गई जमीन; शव लेकर पहुंचा थाने

Mon, 27 May 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 May 2024 10:30 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश से बिहार जा रहे ट्रक में सो रहे खलासी को ड्राइवर ने रास्ते में जगाया तो उसने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर वह घबरा गया। मिर्जापुर के लालगंज अतरैला टोल प्लाजा के पास उसने लोगों को बुलाकर खलासी को जगाने के लिए कहा। वहां पता चला कि खलासी की मौत हो चुकी है। चालक आनन-फानन शव लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। 

विज्ञापन
khalasi death in truck driver reaches police station with dead body in Mirzapur
खलासी का शव लेकर थाने पहुंचा चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में सोमवार की भोर में आंध्र प्रदेश निवासी ट्रक चालक खलासी का शव लेकर लालगंज थाने पहुंच गया। ट्रक चालक ने बताया कि सो रहे खलासी को जब वह अतरैला टोल प्लाजा के पास जगाया तो वह मृत मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
आंध्र प्रदेश से कच्चा नारियल लेकर ट्रक चालक ईश्वरप्पा (50) बिहार सासाराम जा रहा था। उसके साथ एक खलासी उसी के गांव का था। दोनों मध्यप्रदेश के रास्ते में खाना खाकर हनुमना से आगे उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के लालगंज अतरैला टोल प्लाजा के पास पहुंचे। यहां ट्रक चालक टोल प्लाजा पर खलासी को किसी काम से जगाने लगा। काफी प्रयास करने के बाद भी खलासी की नींद नहीं खुली तो वह घबराकर टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों को बुलाकर जगाने की बात कही। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो खलासी मृत पड़ा था। लोगों ने बताया कि खलासी की मौत हो गई है। जिससे ट्रक चालक घबरा गया। उसने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक ने चालक से कहा कि थाने ले जाकर पुलिस को सूचित करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

वाहन स्वामी से बात करने के बाद आंध्र प्रदेश अनंतपुर षयंत्रपुरम ब्रह्म समुद्रम एलडीकेरा गांव निवासी चालक ईश्वरप्पा खलासी के साथ ट्रक सहित थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ट्रक चालक से घटना से संबंधित पूछताछ की।

वहीं ट्रक चालक ने यह भी बताया कि खलासी रास्ते में अपने घर की कहानी भी बता रहा था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी मायके गई हुई है, लेकिन ट्रक चालक खलासी का नाम नहीं बता पाया। इसका कारण उसने बताया कि वह उसके साथ पहली बार खलासी का कार्य करने के लिए आया था। चालक तेलुगु भाषी है। इसलिए टूटी-फूटी हिंदी भाषा में अपना पता बता पाया। थाना अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पता आधार कार्ड से स्पष्ट हो जाएगा। मामले को पंजीकृत करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed