{"_id":"64a8630f68ed1b6fa4010514","slug":"keys-given-to-9587-beneficiaries-of-pm-cm-awas-yojana-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-2083-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पीएम, सीएम आवास योजना के 9587 लाभार्थियों को दी गई चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पीएम, सीएम आवास योजना के 9587 लाभार्थियों को दी गई चाबी
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सपना शुक्रवार को पूरा हुआ। सिटी, छानबे, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, लालगंज, हलिया व पहाड़ी विकास खंड में मु्ख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों, ब्लाॅक प्रमुखों व खंड विकास अधिकारियों ने प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इस दौरान लाभार्थियों को वाराणसी के हरहुआ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सिटी ब्लाॅक सभागार में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मझवां विधायक डाॅ. विनोद कुमार बिंद ने विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए 40 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। सक्तेशगढ़ क्षेत्र में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। ब्लाॅक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ रमाकांत आदि मौजूद रहे। छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने 54 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व आधा दर्जन को गोल्डन कार्ड प्रदान किया। बीडीओ हरिओम गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी रत्नाकर मिश्र, एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। कोन ब्लॉक के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी ग्राम पंचायत भवन में प्रधान रीता कनौजिया ने 4 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी।
पटेहरा में ब्लॉक
प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। लालगंज ब्लाॅक सभागार में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इस दौरान अपना दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल भी मौजूद रहे। छानबे विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिंकी कोल ने हलिया क्षेत्र के भटवारी, हलिया, बसुहरा, दिघिया, पुरवा औसान सिंह ग्राम पंचायत के दो दर्जन लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। साथ ही कई लाभार्थियों को शुक्रवार को गृह प्रवेश भी कराया। बीडीओ कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। जमालपुर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू ने विकास खंड के 113 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।