{"_id":"6b009b998c840f1c2c0410f1","slug":"keep-an-eye-on-the-electoral-roll-ensure-party-workers-remain-active-at-every-booth-ashok-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165321-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पर नजर रखें, हर बूथ पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पर नजर रखें, हर बूथ पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : अशोक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक करते सपा नेता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
अशोक यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने और मौजूदा मतदाताओं के वोट सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय रहें। कस्बों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं के नाम बढ़वाने और गलत नामों को सूची से हटवाने का काम जिम्मेदारी से करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से लगातार संपर्क बनाए रखें। बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए उनके साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य, अभय यादव, मेवालाल प्रजापति, परवीन बानो, श्याम अचल यादव, जावेद अली, अतीक खान, धर्मेंद्र मौर्य, विशाल यादव, प्रिंस राव, वंदना गुप्ता और दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।