फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB Shiva, live in nursing Binani

केबी में शिव, बिनानी में श्याम जीते

Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
KB Shiva, live in nursing Binani
मतदान के ल‌िए उमड़े छात्र
केबी और जीडी बिनानी कॉलेज में रविवार को गहमागहमी के बीच छात्रसंघ का चुनाव हुआ। केबी में शिव प्रसाद गिरी 842 और जीडी बिनानी कॉलेज में श्याम अचल यादव 655 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। जीत के बाद दोनों कालेजों के अध्यक्षों पुलिस ने उनको अपने वाहन से घर छोड़ने गई।
विज्ञापन


केबी कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिव प्रसाद गिरी 842 मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अंकित यादव को 494 मत ही मिले। उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत 990 पाकर अखिलेश कुुमार गोंड (877 वोट) को हराया। महामंत्री पद पर शनि पांडेय 1105 मत पाकर विजयी हुए तो जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार यादव को 879 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पर पवन गोंड 1338 मत पाकर जीते। रवि सोनकर को 264 मत मिले।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर मनोज कुमार 231 मत पाकर विजयी हुए। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि शाकिब खान निर्विरोध चुने गए। नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, एसडीएम लल्लन राम, एसओ सुनीलदत्त दुबे, यादवेंद्र पांडेय, डा. भवभूति मिश्रा, डा. शशांक शेखर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीडी बिनानी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डा. केके चौरसिया ने बताया कि श्याम अचल यादव 655 मत पाकर विजयी हुए जबकि उडनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम गुप्ता को 491 मत से ही संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार मौर्य 1053 मत से विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शुभम कुमार सोनकर को 554 मत मिले। महामंत्री पद पर रवि कुमार बिंद 832 और  अभिषेक कुमार को 468 मत मिला। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल केशरी 528 मत पाकर जीते जबकि सुधरमन सिंह वैश्य को 349 मत पर संतोष करना पड़ा। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर प्रवीण कुमार 278 और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अजय यादव 507 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed