फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB Form faculty representative dismissed

केबी में संकाय प्रतिनिधि का पर्चा खारिज

Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
KB Form faculty representative dismissed
dusu election - फोटो : अमर उजाला
छात्रसंघ चुुनाव के लिए केबी कॉलेज में नामांकन पत्र की जांच की गई। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कला संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी तनु गुप्ता की उम्र 17 वर्ष से कम होने के कारण नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।  अब मैदान में 23 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन



 चुनाव अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव मैदान में अब 23 उम्मीदवार हैं। जिसमें अध्यक्ष पद पर अंकित यादव, मो. नूर अली, शिव प्रसाद गिरी और प्रिंस सोनी, उपाध्यक्ष पद पर सलीम अंसारी, कृष्णकांत, अखिलेश कुमार गोंड़, महामंत्री पद पर राजेश कुमार यादव और शनि पांडेय तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि सोनकर और पवन गोंड के पर्चे सही पाए गए। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम कुमार गुप्ता, रवि, अमित कुमार यादव, साहिल सोनी, शिव कुमार, अंकित सिंह, विनय यादव, शिवम और विजय यादव, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर मनोज कुमार गुप्ता और शुभम सोनी तथा शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर शाकिब खान का पर्चा सही पाया गया है।   
विज्ञापन


इसके साथ ही कालेज में प्रचार भी तेज हो गया और प्रत्याशी जीजान से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed