फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kathak dancer will dance in Turkey

तुर्की में कथक प्रस्तुत करेंगी नम्रता श्रीमाली

Tue, 19 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kathak dancer will dance in Turkey
तुर्की में नृत्य करेंगे कथक नृत्यांगना
विंध्याचल की कथक नृत्यांगना नम्रता श्रीमाली 25 अप्रैल को तुर्की के अंकारा में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जिले की बिटिया के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब वह विदेशी धरती पर देश की अनुपम धरोहर को बड़े मंच से प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका, रूस, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन आदि देशों में कथक का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद तथा देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


जगत जननी मां विंध्यवासिनी के धाम क्षेत्र में पली-बढ़ी नम्रता में बचपन से ही शास्त्रीय नृत्यों के प्रति रुझान था। पिता मोहन लाल श्रीमाली व माता प्रेमशीला सहित गुरु पं. महेश्वरपति त्रिपाठी को आदर्श मानने वाली नम्रता के पुरस्कारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकता, शिमला, जयपुर, वाराणसी, कानपुर और बिहार में कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन


नम्रता जब आठ साल की थीं, तभी से अपने गुरु पं. महेश्वरपति त्रिपाठी व संगीता सिन्हा से कथक सीखना शुरू किया और 12 साल की अवस्था से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। इसके बाद नई दिल्ली में बिरजू महाराज के बड़े बेटे जयकिशन महाराज से शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथक में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री हासिल करने के साथ ही इंदिरा संगीत कला केंद्र, खैरागढ़ से मास्टर आफ डांस की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में नई दिल्ली स्थित कथक केंद्र में मास्टर ट्रेनर के पद पर कार्यरत नम्रता ने बताया कि वह जो भी हैं, मां विंध्यवासिनी की कृपा से हैं। कथक की नई ऊंचाईयों को छूने की सपना संजोए नम्रता का कहना है कि वह इस अनुपम धरोहर को नई पीढ़ी को प्रदान करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed