फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Karwa Chauth is today, women shop on the eve

Mirzapur News: करवा चौथ आज, पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की खरीदारी

Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth is today, women shop on the eve
नगर के वासलीगंज बाजार में करवा चौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। करवा चौथ व्रत की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर महिलाएं जुटी रहीं। शृंगार का सामान खरीदने और मेंहदी रचाने में महिलाएं दिनभर व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

बाजार में करवा पूजन के लिए महिलाओं ने करवा व अन्य सामान की खरीदारी की। पति की दीर्घायु व अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत शुक्रवार को रखेंगी।
विज्ञापन

शास्त्रों में मान्यता है कि सोलह शृंगार के बिना व्रत अधूरा है। पक्का घाट व वासलीगंज में ब्यूटी पॉर्लराें और शॉपिंग मालों में महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है व्रत : पं. कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। महिलाएं निराजल व्रत रख अखंड सुहाग और पति की लंबी उम्र के लिए भालचंद्र गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं।

बाजार में बुधवार को करवा पूजा की थाली, सरपत का सीका, चलनी और व्रत कथा की पुस्तक की खरीदारी करने के लिए वासलीगंज, संकटमोचन, पक्का घाट, मुकेरी बाजार समेत कई स्थानों पर खरीदारी की गई। चुनार, लालगंज, जिगना, अहरौरा, अदलहाट, कछवां, मड़िहान, हलिया समेत कई बजारों में करवाचौथ की तैयारी करते हुए सुहागिन महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed