फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanwariyas will be protected by dividing them into three zones and eight sectors

Mirzapur News: तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांट कर होगी कांवरियों की सुरक्षा

Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will be protected by dividing them into three zones and eight sectors
मिर्जापुर। सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरु हो जाती है। कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घाटों पर पीएसी फ्लड टीम, ट्रैफिक, महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर पीआरपी-112 की टीम प्रमुख स्थानों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग बरिया घाट से शिवद्वार का मार्ग है। इसी तरह से प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले कांवरियों के लिए जिले के कछवां थाना क्षेत्र के हाईवे के अलावा चील्ह थाना क्षेत्र और अहरौरा हाईवे पड़ता है। इन प्रमुख मार्गों को देखते हुए जिले को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जोन के प्रभारी सीओ और मजिस्ट्रेट रहेंगे। सेक्टर के प्रभारी थानाध्यक्ष रहेंगे। आठ सेक्टरों में प्रमुख आठ थाने कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा, कोतवाली देहात, मड़िहान, राजगढ़, कछवां, चील्ह और विंध्याचल शामिल हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए संबंधित सेक्टर के थाना प्रभारी के अलावा 29 उप निरीक्षक, 400 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 34 महिला कांस्टेबल, 12 ट्रैफिक पुलिस, डेढ़ कंपनी पीएसी, एक प्लाटून पीएसी फ्लड टीम, एक एसडीआरएफ टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार से सोमवार तक कांवरियों का आवागमन अधिक रहता है। इसके मद्देनजर 112 पीआरवी की 12 टीमें प्रमुख मार्गों पर लगाई जाएंगी। ये टीमें कांवरियों की मदद में रहेंगी। इसके अलावा घाट पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। ताकि कोई आगे गंगा के गहरे जल में न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed