फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanha awaited

अष्टभुजी की धरती पर कान्हा की प्रतीक्षा

Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kanha awaited
कान्हा
 श्री द्वारिकाधीश मंदिर के स्थापना की 116 वीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्री ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। जयपुर से आये भजन गायक संजय पारिख ने अपने सुमधुर भजनों रस सिक्त कर दिया।
विज्ञापन

श्री ठाकुर जी महाराज का वर्षगांठ समारोह दो चरणों में आयोजित हुआ। सुबह श्री द्वारकाधीश महाराज का विशेष पूजन हुआ।


कानपुर से आए विद्वानों द्वारा वैदिक रीति से श्री ठाकुर जी का षोडशोपचार पूजन कराया गया। मुख्य यजमान प्रदीप कुमार बजाज ने सपरिवार विधि विधान से पूजन किया। शाम को श्री द्वारिकाधीश जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को कानपुर से आए कलाकारों ने देशी विदेशी फूलों से सजाया। श्री द्वारकेश्वर महादेव का भी अद्भुत श्रृंगार किया गया था। श्याम भक्त मंडल कानपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति हुई जिसमें कलाकारों ने  सिद्धि विनायक की स्तुति की। भजन हे दुखभंजन, मारुति नंदन की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। संजय पारिख ने अपने सुरीले कंठ से दर्जनों भजनों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन



उन्होंने काली कमली वाला मेरा यार, सांवली सूरत पर तेरी , मेरा दिल दीवाना हो गया जैसे भजनों पर श्रोताओं की तालियों का समर्थन मिला। कुछ भक्त तो अपने स्थान पर खड़े हो कर नृत्य करने लगे। मुख्य यजमान प्रदीप बजाज, सरिता बजाज और ज्योति बजाज ने भी नृत्य किया। इसके पूर्व ठाकुर जी महाराज को विभिन्न मिष्ठानों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन परितोष बजाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मनोहर की छवि निरख हुए हर्षित सबजन- जन्माष्टमी स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने रंग बिरंगे पोषाकों से राधा कृष्ण का मनोहारी रूप धरा। उनकी छवि देख अभिभावक और अध्यापक हर्षित हुए। धुंधीकटरा स्थित सुनीता बाल निकेतन में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमनलता गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों को श्रीकृष्ण के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा के रूप को धरा। इस दौरान सावित्री श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।



कोई राधा तो कोई बना कन्हैया- वासलीगंज स्थित वार्टन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें बच्चों ने राधा - कृष्ण की मनोहारी पोशाकों से लोगों का मन मोह लिया। एसी केशरवानी ने बच्चों को जन्माष्टमी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रश्मि श्रीवास्तव, नीलू सिंह, अनामिका, पूजा केशरी, रुही, आरती, शैला बानो, प्रगति, अनु सिंह, वैशाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed