{"_id":"9e58958a9bb38d2b403a13f79136a7b8","slug":"kanchan-makes-teej-queen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंचन बनीं तीज क्वीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचन बनीं तीज क्वीन
मिर्जापुर (ब्यूरो)।
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरितालिका तीज के आगमन एवं स्वागत में रविवार को खत्री महिला मंडल की ओर से मिलन पैलेस में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने सोलहों श्रृंगार कर बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की विजेता कंचन खत्री को ताज और सैशे पहनाने के साथ ही बुके भेंट कर तीज क्वीन की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विविध प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रेखा टंडन, उपाध्यक्ष मीरा मेहरोत्रा, मंत्री टिनी टंडन सहित सदस्यों में प्रभा, रचना, उषा मैनी, ममता टंडन, मीनाक्षी, गुंजन, बबिता, बीना, निधि खत्री आदि रहीं।
विज्ञापन