फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Junior Engineer suspended for taking bribe

रिश्वत लेते गिरफ्तार अवर अभियंता निलंबित

Thu, 14 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer suspended for taking bribe
चुनार में बीते मंगलवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार विद्युत निगम के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। विद्युत मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता से जुर्माने की राशि कम करने के नाम पर मंगलवार को रिश्वत लेते अवर अभियंता को उसके कार्यालय से एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद टीम ने अवर अभियंता को चुनार कोतवाली लाकर पुलिस को सुपुर्द भी किया था। यह जानकारी होने के बाद विद्युत विभाग ने आरोपी अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता रामबुझारत ने बताया कि नियमानुसार अवर अभियंता को निलंबित कर उसे पड़री उपकेंद्र से संबद्ध किया गया है। चुनार थाना क्षेत्र के खम्हवा जंमती गांव निवासी शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि आटा चक्की संचालित करने के लिए अवर अभियंता से बात की गई थी। जिस पर 45000 रुपये लेकर 10 जून को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन कर दिया गया। इसके बाद कनेक्शन के बाबत आवेदन करने के लिए कहा गया। जिस पर 16 जून को ऑनलाइन आवेदन किया गया। आरोप है कि आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर 35000 रुपये की मांग अवर अभियंता की तरफ से की गई। मांग पूरी न करने पर 20 जून को विभाग की तरफ से अनाधिकृत रूप से बिजली का उपभोग करने के आरोप में 1216996 रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस थमा दिया गया। आरोप है कि जब जुर्माने की धनराशि कम करने के लिए कहा गया तो अवर अभियंता द्वारा शिकायतकर्ता को परेशान किया जाने लगा। इससे परेशान होकर उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन वाराणसी इकाई से की। मंगलवार को दोपहर में शिकायतकर्ता रिश्वत के नाम पर मांगी गयी धनराशि लेकर पहुंचा और अवर अभियंता अजय कुमार दूबे को दिया। इसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed