फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Junior Engineer reprimanded, warned of suspension

Mirzapur News: अवर अभियंता को फटकारा, निलंबन की चेतावनी

Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer reprimanded, warned of suspension
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को लालडिग्गी में सड़कों का निरीक्षण किया। पेयजल और सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने जल निगम के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए निलंबन की चेतावनी दी। साथ ही एक हफ्ते में सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पेयजल और सीवर की लाइन बिछाने के लिए लालडिग्गी में पुलिस के बगल में 40 दिन पहले बड़ा गड्ढा खोदा गया थी। बरसात के मौसम में सड़क की हालत खराब होने पर लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम मौके पर पहुंची तो देखा कि 12 फीट लंबा और आठ फीट गहरा गड्ढा खोदने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। उसके पास में ही पेयजल पाइप लाइन के लिए पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस पर डीएम ने जल निगम के अवर अभियंता अविनाश मौर्या को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एक सप्ताह में कनेक्शन का काम पूरा कर सड़क की मरम्मत नहीं कराने पर निलंबन की चेतावनी दी। वहीं, एक होटल/रेस्टोरेंट के बगल की गली में नगर पालिका की ओर से खोदे गए गड्ढे को देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान एडीएम अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर गोवा लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed