{"_id":"58a4a3ca4f1c1bcd57d84085","slug":"jumped-19-contenders-in-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव मैदान में कूदे 19 और दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव मैदान में कूदे 19 और दावेदार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा के रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान, रत्नाकर मिश्रा मिर्जापुर, सुचिस्मिता मौर्य मझवां और कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी मड़िहान सहित 19 प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किया। अपना दल सोनेलाल-भाजपा गठबंधन के राहुल प्रकाश कोल ने छानबे से पर्चा भरा। सर्वाधिक 8 पर्चे मझवां में भरे गए जबकि छानबे से एक ही पर्चा दाखिल हुआ। मिर्जापुर व मड़िहान से चार-चार, चुनार से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक कुल 45 प्रत्याशी जिले की पांचों सीटों से नामांकन कर चुके हैं।
छानबे विधानसभा सीट के आरओ और एसडीएम लालगंज लल्लन राम के यहां भाजपा-अपना दल सोनेलाल गठबंधन के राहुल प्रकाश कोल का नामांकन किया। मिर्जापुर सदर सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश के कक्ष में बीजेपी से रत्नाकर मिश्रा, बहुजन मुक्ति पार्टी से द्रौपदी देवी, राष्ट्रीय जन शांति पार्टी से राकेश और रामपाल निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, गंगा सागर दूबे, संतोष गोयल, मनोज श्रीवास्तव आदि नेता साथ रहे। मझवां सीट के आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम के यहां भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के श्यामधर दूबे, शिवसेना से गणेश प्रसाद और निर्दल जगदीश, इसरार अहमद, कन्हैया लाल, बबऊ सिंह और रमेश कुमार ने नामांकन किया।
चुनार के आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में रामराज सिंह पटेल और मीरा का नामांकन कराया। मड़िहान से आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी के यहां बीजेपी के रमाशंकर सिंह पटेल, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी, निर्मल इंडियन शोषित हमारा आमदल से कौशल्या देवी और सिद्धार्थ शेखर बौद्ध ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, राजेशपति त्रिपाठी, अब्दुल वहीद, अर्चना चौबे, सतीश मिश्रा साथ रहे। प्रत्याशी विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करके जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और पर्चा भरा। जुलूसों के चलते कचहरी और आसपास के इलाके में दिन भर जाम लगा रहा। एसडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम सुनिल मिश्रा की देखरेख में तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।