{"_id":"5f358c588ebc3e3c9f337164","slug":"jointly-campaign-against-overloading-and-illegal-mining-mirzapur-news-vns5412186137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग व अवैध खनन के विरूद्ध संयुक्त रूप से चलाएं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग व अवैध खनन के विरूद्ध संयुक्त रूप से चलाएं अभियान
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में डीएम सुशील कुमार पटेल ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं जिला खान अधिकारी को संयुक्त अभियान चलाने को कहा। कहा कि ओवर लोडिंग व अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलायें। साथ ही सप्ताह में कम से चार दिन रात्रि में भी भ्रमण कर ओवर लोडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
कर-करेत्तर, मुख्य देय, विविध देय आदि से संबंधित वसूली की प्रगति की समीक्षा में नगर पालिकाओं के ईओ को कम वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। इसी प्रकार तहसीलदारों को भी मुख्य देय की वसूली के मासिक लक्ष्य को अगले माह में पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि बैंकों या विभिन्न विभागों विशेष कर सिविल कोर्ट के द्वारा जारी आरसी के मामलों में तहसीलदार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जुलाई माह की वसूली की समीक्षा में आबकारी का मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत, मंडी परिषद 21 प्रतिशत, वाणिज्यकर 13 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अहरौरा 20, मिर्जापुर 10 प्रतिशत की वसूली पर असंतोष जताया। जुलाई व अगस्त दोनों के लक्ष्य पूरा करने निर्देश दिया।विद्युत विभाग, वन, नगर पालिका कछंवा तथा चुनार को भी वसूली का लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया। स्टांप, बिजली, खनिज, कम्प्यूटर खतौनी, भू राजस्व, आल लाइन प्राप्त मामलों के निस्तारण, वरासत, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, पेंशन प्रकरण, लंबित संदर्भों का निस्तारण आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, लालगंज जितेन्द्र कुमार, मडिहान शिव प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।