{"_id":"635053ca2e4d053be542748c","slug":"joint-education-director-angry-on-seeing-dirt-in-school-mirzapur-news-vns6799205121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में गंदगी दिखने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में गंदगी दिखने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक नाराज
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बुधवार को बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में मंडल स्तर पर चल रही अर्ध वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय के कक्षों में गंदगी दिखने पर उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों से नाराजगी जताई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थित का सत्यापन किया। कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को कमरों में साफ-सफाई करने की हिदायत दी। माध्यमिक विद्यालय में मंडल स्तर पर एक समय में तीन जिलों में चल रही अर्ध वार्षिक परीक्षा के निरीक्षण के क्रम में बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज में सीटिंग प्लान देखकर शिक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाचार्य को कमरों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने की हिदायत भी दी।
निरीक्षण के दौरान कक्ष में गंदगी दिखने पर उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह से नाराजगी जताई। उन्होंने विज्ञान भवन में प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने भौतिकी व जीवविज्ञान की प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं की शिक्षक प्रहलाद सिंह व रजनीकांत से जानकारी ली। साथ ही लैब में साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय व अन्य जानकारी लेकर प्रधानाचार्य को जरूरी दिशानिर्देश भी दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मोहम्मद कासिफ, रविंद्र पांडेय, दसराज राम, विनोद पांडेय, लाल बहादुर सिंह, गौरव, रीता, रामकुमार, हेमलता, शशिकांत आदि मौजूद रहे।