{"_id":"ab2183b7324de9d34a69b69fe209fa69","slug":"joint-appeal-made-by-the-director-of-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक से लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक से लगाई गुहार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से वेतन भुगतान की गुहार लगाई है। उन्हें पिछले कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है।
प्रधानाचार्या रानी श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन गलत तरीके से और बिना किसी कारण रोका गया है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान का निर्देश दिया है। बावजूद इसके जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी के चलते उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी।
इस मौके पर अर्चना शर्मा, डा. भारती, आराधना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, माया श्रीवास्तव, रितेश यादव, रामचंदर यादव, भरत लाल, सुमिता देवी आदि मौजूद रहीं।
वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक एसपी द्विवेदी का कहना है कि शीघ्र शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो जाएगा।