फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth bitten by a venomous creature while bathing in a pond

Mirzapur News: तालाब में नहाते समय युवक को जहरीते जंतु ने काटा, रेफर

Fri, 23 Oct 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth bitten by a venomous creature while bathing in a pond
राजगढ़। क्षेत्र के नौडीहवा गांव निवासी युवक को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाते समय किसी जंतु ने काट लिया। इससे उसकी पीठ और शरीर में झनझनाहट होने लगी। साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सोनभद्र ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नौडीहवा गांव के युवक दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए खोराड़ीह स्थित असुरैन तालाब ले गए थे। विसर्जन के बाद सभी तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान शुभम सोनी (29) को पानी में किसी जंतु ने काट लिया। वह तुरंत पानी से बाहर निकला और साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। डॉक्टर अनूप कुमार ने बताया कि युवक को पानी में किसी जंतु ने काट लिया था। उसका उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सोनभद्र ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed