फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   job for migrant in mirzapur

प्रवासियों के रोजगार के लिए सरकार गंभीरः रघुराज सिंह

Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
job for migrant in mirzapur
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार श्रम सेवायोजना राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने मंगलवार को आस्थाधाम विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन किया। अपनी पत्नी एवं परिवार संग दर्शन पूजन पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन करते हुए देश व प्रदेश से कोरोना महामारी को दूर किए जाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

दर्शनोपरांत प्रशासनिक भवन में उन्होंने बताया कि 54 लाख श्रमिक अन्य प्रदेशों से पलायन कर उत्तर प्रदेश आए हैं। प्रदेश सरकार उनके रोजगार को लेकर गंभीर है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार मनरेगा के तहत 15 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया। आगे भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रमिक अन्य प्रदेश में पलायन न करें इसके लिए सरकार तत्पर है। बलरामपुर में प्रवासी मजदूर को कार्य न मिलने के कारण आत्महत्या के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है। व्यवस्था करने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि आते ही किसी व्यक्ति को रोजगार की व्यवस्था नहीं हो सकती। इसके लिए कुछ समय देना पड़ता है। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित विद्युत पांडेय ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed