फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   JE accused of selling bars from the store

Mirzapur News: जेई पर स्टोर से सरिया बेचने का आरोप

Wed, 08 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
JE accused of selling bars from the store
मड़िहान (मिर्जापुर)। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने मंगलवार को शाम को मड़िहान थाने में तहरीर देकर एक अवर अभियंता पर बिरोहिया बीयर स्टोर से 15 क्विंटल सरिया दुकान पर बेचने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अंकित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को फोन आया। सूचना मिली कि बिरोहिया बीयर स्टोर से डीसीएम पर 15 क्विंटल सरिया लोड कर बिकने जा रहा है। जानकारी होने पर बरकछा में वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी रोकने पर चालक व अवर अभियंता राम बाबू गुप्ता गाली देते हुए वाहन लेकर भाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना देकर वे मौके पर गए। वहां से अवर अभियंता को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि सरिया बेच दिए हैं, जो करना है कर लें। इसके बाद उन्होंने मड़िहान थाने में तहरीर अवर अभियंता के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आरोपी अवर अभियंता राम बाबू गुप्ता ने फोन पर बताया कि उन्हें तहरीर और उसमें लगाए गए आरोपों के बारे में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed