फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jargo reservoir, which has been dry for one and a half decade, will be filled with water from Ganga.

Mirzapur News: डेढ़ दशक से सूखे जरगो जलाशय में गंगा से भरा जाएगा पानी

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jargo reservoir, which has been dry for one and a half decade, will be filled with water from Ganga.
अहरौरा। जरगो जलाशय पर निर्भर किसानों को सिंचाई के लिए अब भरपूर पानी मिलेगा। पंप कैनाल के जरिये गंगा के पानी से जलाशय को भरा जाएगा। इसके लिए 487 करोड़ की परियोजना को मुख्य अभियंता समिति लखनऊ ने स्वीकृति दे दी है। क्षेत्र के किसानों की सिंचाई से जुड़ी इस समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंत्रियों और अधिकारियों से पत्राचार करती रही हैं।
विज्ञापन

सात नदियों और 27 नालों को अपने गर्भ में समाहित करने वाला जरगो जलाशय डेढ़ दशक से सूखा हुआ है। समसपुर से जरगो बांध में गंगा का पानी ले जाने की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह बड़ी सौगात है।
विज्ञापन

जल्द ही इसका डीपीआर तैयार कर एनजीटी और भारतीय जल आयोग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अनुमानित तौर पर 487 करोड़ की परियोजना का मूल्यांकन किया गया है। वित्तीय स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद समसपुर में 240 क्यूसेक क्षमता का पंप कैनाल स्थापित किया जाएगा। यहां से गंगा का पानी भेड़ी बंधी में पहुंचाया जाएगा। पंप से 48 घंटे में एक मिलियन क्यूबिक मीटर पानी जरगो जलाशय में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरगो जलाशय की क्षमता 150:85 एमसीएम है। इसमें आपात स्थिति के लिए 9:00 एमसीएम पानी डेड स्टोरेज में रखा जाता है। इस समय 34 मीलियन क्यूबिक मीटर पानी जरगो जलाशय में मौजूद है। इसमें से मात्र 29 एमसीएम पानी को उपभोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है, जो मांग के सापेक्ष काफी कम है।

इन परिस्थितियों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। समसपुर से जरगो बांध में गंगा का पानी ले आने की परियोजना को भौतिक सत्यापन के दौरान मंजूरी मिल गई है। डीपीआर और तकनीकी स्वीकृति हेतु परियोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed