फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jam on the court-hospital route

कचहरी-अस्पताल मार्ग पर घंटो लगा रहा जाम

Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jam on the court-hospital route
मिर्जापुर। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार की सुबह से ही कचहरी अस्पताल मार्ग पर जाम लगा रहा। दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोग धूप के चलते पसीने से तर-बतर रहे। यातायात पुलिस या स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते जाम लगता है। जाम लगने के बाद पुलिस सक्रिय रहती है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्ण बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुल गए थे। सोमवार हमेशा से बाजारों में भीड़-भाड़ रहती है। इसके चलते नगर के कई मार्गों पर जाम लगता रहता है, पर यातायात पुलिस इस समस्या के निस्तारण के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। सोमवार को अस्पताल मार्ग पर आधा किमी तक लंबा जाम लगा रहा। पटरियों पर वाहन खड़े होने और पुलिस की सक्रियता न होने के कारण जाम लगा रहा। जाम में एंबुुलेंस से लेकर अन्य वाहन भी फंसे रहे। धूप तेज होने के कारण जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। सुबह से लेकर दोपहर तक इस मार्ग पर जाम लगता रहा। आए दिन लग रहे जाम के बाद भी इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed