फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jam due to truck failure, people stuck for two hours

ट्रक खराब होने से लगा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jam due to truck failure, people stuck for two hours
थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक के खराब होने के कारण लंबा जाम लग गया। पुल के दोनों ओर जाम लगने से लोग फंसे रहे। दो घंटे बाद किसी तरह से क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन तो शुरु हुआ, पर लंबे जाम के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर एक बजे के बाद ही वाहनों की रफ्तार बढ़ी।
विज्ञापन

गिट्टी लदा ट्रक मिर्जापुर से औराई की ओर जा रहा था। शुक्रवार की सुबह ट्रक चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा चौराहा के पास खराब हो गया। ट्रक खराब होने पर आवागमन बाधित होने लगा। निकलने के प्रयास में गाड़ियां बेतरतीब हो गईं। इससे जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कड़ी धूप में जाम में फंसे लोग परेशान नजर आए। खराब ट्रक को हटाने के लिए नटवां की ओर से क्रेन मंगाया गया, पर जाम के चलते क्रेन को भी पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह से क्रेन पुरानेबाड़ा पहुंची। जिसके बाद खराब ट्रक को रास्ते से हटाया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरु हुआ। एक ओर नटवा तो दूसरी ओर चील्ह तिराहे तक जाम लग गया था। 11 बजे ट्रक हटने पर आवागमन तो शुरु हो गया, पर पूूर्ण रुप से जाम एक बजे के बाद ही सप्ताप हुआ। तब तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। जाम को समाप्त कराने में शास्त्री पुल चौकी और चील्ह पुलिस मौके पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed