फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jail for making video of woman bathing taken photo with BJP leaders and officers Congress taunted

UP: नहाते समय महिला की वीडियो बनाने वाले को जेल, BJP नेताओं-अफसरों संग खिंचवाई है फोटो; कांग्रेस ने किया तंज

Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक होटल में नहाते समय महिला की वीडियो बनाई गई थी। होटल के कर्मचारी पर आरोप लगे थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर उसके कई फोटा ऐसे हैं, जिनमें वे भाजपा नेताओं और अफसरों के साथ खड़ा दिख रहा है।

विज्ञापन
Jail for making video of woman bathing taken photo with BJP leaders and officers Congress taunted
आरोपी ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों के साथ खिंचवाई है कई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित एक होटल में रुके गुरु की शिष्या का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने वाले होटल कर्मी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर लखनऊ से बुधवार की रात अपनी टीम के साथ एक गुरु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी लोग विंध्याचल स्थित के एक होटल में रुके थे। गुरुवार को सुबह दर्शन करने से पहले महिला अपने कमरे के बाथरूम में स्नान करने गई तो होटलकर्मी ने बाथरूम की खिड़की से महिला का वीडियो बनाने के साथ फोटो खींच लिया। 
विज्ञापन


महिला को इसका पता चला तो शोर मचाते महिला बाथरूम से बाहर आकर उसने अपने साथियों को जानकारी दी थी। हंगामा के बाद देर शाम को पुलिस ने आरोपी होटलकर्मी आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी होटलकर्मी आशीष मिश्रा का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम, विधायक, आईपीएस अफसर के साथ है आरोपी का फोटो
होटल में महिला का वीडियो बनाने के आरोपी के कई फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। विंध्याचल मंदिर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायकों, मंत्री और आईपीएस अफसर के साथ उसने फोटो खिंचवाए थे। एक फोटो उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी लगाया था। वहीं, यूपी कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर भी घटना को लेकर पोस्ट जारी की गई है।

तहरीर में शिष्या ने लगाए ये आरोप
पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि नौ जुलाई को विंध्याचल स्थित होटल रत्नाकर के कमरा नंबर 206 में वह रुकी थी। 10 जुलाई की सुबह सवा छह बजे बाथरूम में नहाते समय उसने शीशे में देखा कि होटल कर्मचारी आशीष मिश्रा उसका फोटो खीचने के साथ वीडियो बना रहा है। यह देखते ही वह चिल्लाई और खिड़की बंद कर दी। 

उसके साथ आए लोगों ने होटल के स्टाफ को बुलाकर सबके फोन चेक किए। आशीष को बुलाया गया तो वह अपना फोन नहीं लाया। पूछने पर बताया कि उसके फोन का कैमरा खराब है। आशीष ने ह्वाट्सएप के जरिये दूसरे को भी फोटो भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed