फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jai of Kon Block led UP to victory in the final of the disabled cricket match.

Mirzapur News: कोन ब्लॉक के जय ने दिव्यांग क्रिकेट मैच में यूपी को फाइनल में दिलाई जीत

Wed, 01 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jai of Kon Block led UP to victory in the final of the disabled cricket match.
फाइनल में जीत के बाद ट्रॉफी के प्रसन्न मुद्रा में दिव्यांग टीम।-सोशल मीडिया। - फोटो : samvad
चील्ह। बड़ोदरा में रविवार को हुए राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच में कोन ब्लॉक के जय ने यूपी की टीम को फाइनल मैच में जीत दिलाई। तिलठी नयेपुर गांव के जय यादव उर्फ जज्जो ने मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। मैच में 16 राज्यों की टीम ने भाग लिया। सभी मैच 10 ओवर हुए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मैच में यूपी की टीम ने 125 रन का टारगेट दिया। तेलंगाना की टीम ने 70 रन पर सिमट गई। जय ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जिन्होंने आठ गेंद खेल कर छह चौके की मदद से 25 रनों का योगदान दिया। आदिल ने सभी मैच में 8 विकेट लिए जो की एक विकेट दूर रहते हुए मैन ऑफ द सीरीज से चूक गए। हूबलाल को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिला। यूपी ने तेलंगाना की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। कप्तान ललित पाठक, रुद्रेश सिंह, आदिल, जय यादव, सलमान, विक्रम बिंद, हूबलाल, रिंकू, अमित, आशीष, मुन्ना की टीम ने जीत दर्ज की। आजमगढ़ के मोहम्मद आदिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। जज्जे के घर वापस आने पर ग्रामीणों ने फूलमाला से से स्वागत किया। क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed