फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jaga Vishnu, Jagmag Hua Ganga coast

जगे विष्णु, जगमग हुआ गंगा तट

Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jaga Vishnu, Jagmag Hua Ganga coast
दीपों से सजे घाट
 भगवान विष्णु नींद से जागे। खुशी में लोगों ने दीपों से शहर को सजा दिया। हरि प्रबोधिनी एकादशी पर घाटों का नजारा कुछ ऐसा ही रहा। नगर और विंध्याचल के गंगा घाट पर मंगलवार को सूरज के अस्त होते ही असंख्य दीप जला दिए गए। गंगा के पूजन के बाद आरती की गई। लोगों ने दीपदान किया गया। घाटों की सजावट देखने के लिए नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बरियाघाट, सुंदर घाट, बाबाघाट, बदलीघाट, नारघाट, गंगाराम घाट, कचहरी घाट एवं पक्का घाट पर कमेटियों के द्वारा विद्युत झालरों व दीपों की भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी पर शाम होते ही हजारों की संख्या में दीप श्रृंखला की छटा देखते मी बन रही थी। पूजन समितियों ऊी तरफ से सूर्यास्त होने के बाद घाटों पर मां गंगा की विधि विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सुबह के समय विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। देवोत्थान के पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर तट पर स्थित शिवालयों में दर्शन पूजन कर सुख समृद्घि की मंगल कामना की। शाम होते ही नगर के विभिन्न गंगा घाट जलते दीपों से पूरा गंगा घाट जगमग रोशनी से नहा उठा। बरियाघाट पर नेता सुभाष चंद्र बोस समिति की ओर से आकर्षक लाइट, साउ़ड एवं रंगोली से सजावट करने के बाद जलते दीपों की कलाकृति बनाई गई थी। दीपों से स्वागतम, वेलकम, शुभ दीपावली आदि लिख कर सजाया गया था। कई स्थानों पर स्वास्तिक, ओम आदि भी बनाये गए थे। समिति ने गंगा आरती भी किया। शहर के विभिन्न इलाकों से हाथों में दीपक, बाती और तेल ले कर लोग घाटों पर पहुंचे थे और दीपों को गंगा में दान कर ईश्वर से विश्व कल्याण की कामना की। गंगा में तैरते दीपकों ने समां बांध दिया था जिन्हें देखने के लिए लोग नावों पर सवार थे।  इस दौरान लोगों ने मोबाइल से खूबसूरत लम्हों को कैद किया। घाटों पर जलते दीपों की रोशनी में पुरुष व महिलाओं ने सेल्फी भी खूब लिया।      
विज्ञापन

 दीप गंगा सेवा समिति तिवारी टोला की ओर से नगर के बाबाघाट एवं गंगाराम घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की आरती नगर विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेंद्र नाथ, दिनेश कुमार, बाबा यादव, मनोज यादव, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ी तो मेला लग गया। अस्थाई चाट, पकौड़ी, गुब्बारे और खिलौने की दूकानें सज गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed