{"_id":"6a62744b244d3310b6030dde","slug":"it-rained-for-10-minutes-in-the-afternoon-the-maximum-temperature-dropped-by-one-degree-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-157957-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दोपहर में 10 मिनट हुई बारिश, एक डिग्री गिरा अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दोपहर में 10 मिनट हुई बारिश, एक डिग्री गिरा अधिकतम पारा
विज्ञापन
आसमान में घिरी काली घटाओं के बीच भरुहना रोड पर पर गुजरते राहगीर।- संवाद।
- फोटो : 1
जिले में बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में 10 मिनट हल्की बारिश के बाद बादल छंट गए। इससे सबसे धान की रोपाई में जुटे किसानों को निराशा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के अनुसार, बीते 24 घंटे में सदर तहसील में 10 मिमी, चुनार में 20 मिमी, मड़िहान में 0.5 मिमी तथा लालगंज तहसील क्षेत्र में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई जारी है लेकिन कई स्थानों पर नहरों और माइनरों में पानी नहीं पहुंचने से किसान बारिश पर निर्भर हैं। किसानों का कहना है कि बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश का पानी खेतों में अधिक देर नहीं टिकता और रोपाई प्रभावित हो रही है।
वर्जन
अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं सामान्य से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
-शिवमंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, ग्रामीण मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीचएचयू वाराणसी।