फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   It rained a lot of colors, Abir and Gulal flew fiercely

Mirzapur News: खूब बरसे रंग, जमकर उड़े अबीर और गुलाल

Wed, 08 Mar 2023 08:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
It rained a lot of colors, Abir and Gulal flew fiercely
प्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे का प्रतीक रंगों का पर्व नगर सहित ग्रामीणांचलों में हर्ष उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। सुबह होते ही कहीं डीजे तो कहीं पर ढोल और ताशे के धून पर सड़कों पर थिरकते अलमस्तों की टोली जो भी नजर आया उसे दौड़ाकर रंगों से रंग दिया। जगह जगह सार्वजनिक व व्यक्तिगत रुप से ठंडई का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रमईपट्टी, पक्कापोखरा, घुरहुपट्टी, फतहां, मोर्चाघर, जोगियाबारी, सिविल लाइन, शुक्लहा, भरुहना, स्टेशन रोड, संगमोहाल, पथरहिया, रतनगंज, तेलियागंज, पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, महुवरिया, आर्यकन्या रोड, वासलीगंज, रामबाग, बसनई बाजार, त्रिमोहानी, लालडिग्गी, शबरी, इमामबाड़ा बाजार सहित अन्य मोहल्लों में दोपहर बाद तक रंग खेले गए। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर होली का पर्व मनाया गया। इसी तरह सिटी ब्लाक के खजुरी, लोहंदीकला, बरछाखुर्द, समोगरा, बरकछाकला, बिकना, वीरपुर, मगरदाकला, अरगजा पांडेय, शाहरपुर चौसा, बरजीमुुकुंदपुर, रायपुर पोख्ता, भेंवरकरमनपुर, हुरुआ, अघवार, अघौली, वीरशापुर,अर्जुनपुर, महेंवा, हरिहरपुर बेदौली, भटौली, नुआंव सहित अन्य गांवों में धूमधाम के साथ होली मनाई गई। जिगना, छानबे क्षेत्र में होलिका दहन के बाद रंगों का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। जिगना, पाली, हरगढ़, नयेपुर, खैरा, बदेवरा, बिहस?ा, गैपुरा, विजयपुर, श्रीनिवासधाम सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने जमकर होली खेली। चील्ह, कोन विकास खंड के मझिगवां, चील्ह, श्रीपट्टी, तिलठी, दलापट्टी, कमासिन, सागरपुर, पुरजागिर, पटेहरा, मवइया, चेतगंज, हरसिंहपुर सहित अन्य क्षेत्रों में रंगों का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। डाढ़ीराम, भरपुरा, मोहनपुर, अघवार, छटहा, सिकरी रामनगर, अमिरती, कनौरा, नान्हूपुर, बेलवन, चंडिका धाम सहित अन्य क्षेत्रों में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed