फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   It is wrong to compare Bajrang Dal with Bajrang Bali: Sanjay Singh

बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करना गलत : संजय सिंह

Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
It is wrong to compare Bajrang Dal with Bajrang Bali: Sanjay Singh
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि हमारे पूजनीय भगवान किसी संगठन और दल से बहुत बड़े हैं। कृपा करके उनकी तुलना किसी संगठन से न कीजिए। कभी आप लोग कहते हैं कि बजरंग बली दलित हैं और फिर कहते हैं कि आदिवासी हैं। उनकी जाति बताने काम करते हैं। कभी पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कहे थे कि सीता मैया टेस्ट ट्यूब बेबी थीं। कभी मुख्यमंत्री शिवराज कहते हैं कि मोदी राम, अमित शाह हनुमान हैं। यह सब बंद कीजिए। भगवान की तुलना किसी व्यक्ति से करना भगवान की अपमान है। बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करना यह गलत है।
विज्ञापन

ये बातें राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि खुद भारतीय जनता पार्टी ने गोवा में राम सेना के नाम के एक संगठन पर बैन लगाया है। इसका मतलब, भगवान राम का अपमान किया। शिवसेना को धोखा दिया है। इसका मतलब महाराष्ट्र में भगवान शिव का अपमान कर दिया। एक नकली बहस चलाई जा रही है। भगवान का अपना एक अलग स्थान है और राजनीतिक दलों के मंच का एक अलग स्थान है।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब में महिला पत्रकार की हुई गिरफ्तारी को लेकर कहा कि उसको गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। वहां एक्सीडेंट का मामला है। एक दलित महिला को टक्कर मारा था। उसने बाकायदा तहरीर दी है। उस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा के आधार पर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिन्हें बेटी कहते हैं, उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। उनके सांसद कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री कहेंगे तो हम इस्तीफा दे देंगे तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं कह रहे हैं। अगर कोई मुकदमा दर्ज हुआ है तो उसकी जांच आगे क्यों नहीं बढ़ रही है। पहलवानों व खिलाड़ियों की जो मांगे हैं, उसको प्रधानमंत्री को सुनना चाहिए। वरना, उनकी बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित होगा।

उधर, संजय सिंह ने रात पौने ग्यारह बजे चुनावी सभा को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को रात 10 बजकर 42 मिनट पर मिर्जापुर के हयात नगर पंहुचे। वहां सभा के आयोजन का समय खत्म होने के बावजूद नगर निकाय में भाग्य आजमा रहे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस बीच एक मिनट के लिए बिजली कट जाने पर मोबाइल की रोशनी में उन्होंने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed