फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IT cell refunded the money withdrawn from the account

एकाउंट से निकले 10 हजार रुपये को कराया वापस

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
IT cell refunded the money withdrawn from the account
मिर्जापुर। साइबर क्राइम सेल की टीम ने मंगलवार को धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकले 10 हजार रुपये खाताधारक को वापस कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में कार्यरत शैलेंद्र वर्मा ने साइबर सेल में 26 अगस्त को शिकायत कर बताया था कि 20 अगस्त को बैंक आफ बड़ौदा के उसके एकाउंट से बिना जानकारी के 10 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। साइबर सेल कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये खाते में वापस कराया। उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अगर आपको बैंक या बैंक के कॉल सेंटर से जुड़े होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति का कॉल आता है, तो उस डिस्प्ले नंबर पर आंख बंद कर बिल्कुल भी भरोसा न करें। यह जान लें कि न ही रिजर्व बैंक से आपके बैंक से इस तरह के कोई कॉल कस्टमर्स को किए ही नहीं जाते हैं। अगर बैंकिंग से जुड़ा आपको कोई कॉल आता है या कोई व्यक्ति आपसे कुछ करने या बताने को कहता है तो उस व्यक्ति पर भरोसा न करें, ऐसा कुछ करने से पहले रुकें और सोचें, आप सतर्क रहेंगे तो आप परेशान नहीं होंगे। कभी भी आप अपना एटीएम पिन नंबर, ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड, सीवीवी को मोबाइल फोन, ईमेल या किसी भी अन्य माध्यम से किसी को न बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed