फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Issues of drinking water, roads, electricity and irrigation were raised on Kisan Diwas.

Mirzapur News: किसान दिवस में उठे पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई के मुद्दे

Thu, 25 Jun 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Issues of drinking water, roads, electricity and irrigation were raised on Kisan Diwas.
शहरनामा की फोटो-- किसान दिवस में अ​धिकारियों के सामने समस्याएं रखते किसान नेता प्रह्लाद सिंह।-स
अधिकारियों के सामने किसानों ने रखीं समस्याएं, सीडीओ ने संबंधित विभागों को दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

फोटो-15
मिर्जापुर। विकास भवन के ऑडिटोरियम में बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस में दूर-दूर से आए किसानों ने पेयजल, बिजली और सिंचाई आदि का मुद्दे उठाए। बैठक में जिले भर से आए किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शीतगृह और आवारा पशुओं से संबंधित समस्याएं उठाईं।
शुरुआत उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पिछली किसान दिवस बैठक की कार्रवाई और उस पर हुई प्रगति की जानकारी देकर की। इसके बाद किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ब्लॉक नरायनपुर के किसान दौलत सिंह ने बताया कि खम्हवां जमती क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल कनेक्शन नहीं किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने सिटी ब्लॉक में तहसील चौराहे से धौरूपुर पोखरा तक सड़क निर्माण कराने तथा बहादुरपुर भोपति रेलवे अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जमालपुर ब्लॉक के गोरखपुर माफी गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी से लो वोल्टेज का हवाला देकर जलापूर्ति न किए जाने का मुद्दा भी बैठक में उठा। वहीं, जीवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर ग्राम देवरिया में स्थापित बिजली के खंभों पर अब तक केबल न लगाए जाने की शिकायत किसानों ने की। लालगंज के अरुण कुमार सिंह (मुन्ना) ने बरौधा राजवाहा से निकली तीन दशक पुरानी अधूरी रामपुर कामता माइनर नहर का निर्माण पूरा कराने तथा रामपुर कामता प्रसाद और लालपुर कठवार गांवों में छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सीडीओ विशाल कुमार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, एआर कोऑपरेटिव अमित कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता एमसीडी प्रमोद कुमार, एक्सईएन सिरसी राम शंकर राजपूत, एक्सईएन इं. हरिशंकर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
शीतगृह के लाइसेंस के नवीनीकरण तथा बंद तीन सरकारी शीतगृहों को फिर से संचालित करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने पद्मावती शीतगृह के लाइसेंस के नवीनीकरण तथा जिले के बंद पड़े तीन सरकारी शीतगृहों को फिर से चलाने की मांग रखी। उन्होंने औराई की बंद चीनी मिल को फिर से चालू कराने की मांग भी की, इससे क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा मिल सके। भारतीय किसान संघ के योगेंद्र प्रसाद यादव ने लेखपालों को समय पर अंश निर्धारण न किए जाने की समस्या उठाई। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह ने ग्राम सभा अकोढ़ी में जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed