फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Issued a notice to the Village Development Officer and sought clarification

Mirzapur News: ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Issued a notice to the Village Development Officer and sought clarification
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सोमवार को जिले के सभी ब्लाॅक प्रमुखों व खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लालगंज के ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ब्लाॅक प्रमुखों ने शिकायत की कि पंचायत सचिव विकास के लिए बनाए गए विभिन्न प्रस्तावों व उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत स्तर के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करें कि कोई ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधि अगर फोन करता है तो तत्काल फोन रिसीव करें। साथ ही जनप्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से सुनकर समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। ब्लाॅक प्रमुख लालगंज ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता के लगातार अवकाश पर रहने की शिकायत की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनके अनुपस्थित रहने तक ब्लाॅक के किसी दूसरे अवर अभियंता से कार्य कराने का निर्देश दिया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर बनाए जाने में लापरवाही की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत धर द्विवेदी को नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिया कि ब्लाॅक प्रमुख द्वारा जो कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उसकी अद्यतन रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। ब्लाॅक प्रमुख सीखड़ ने बताया कि खानपुर गांव कोई सफाई कर्मी तैनात नही है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, सभी ब्लाॅक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed