{"_id":"654e7e70ac6554fd5508c566","slug":"issue-of-housing-and-road-raised-in-chaupal-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-8328-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चौपाल में उठा आवास और रास्ते का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चौपाल में उठा आवास और रास्ते का मुद्दा
विज्ञापन
मिर्जापुर। बारह विकास खंड की ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई। ज्यादातर गांवो में आवास, शौचालय, रास्ते व राशन कार्ड के मुद्दे उठे।
सिटी विकास खंड के परवाराजधर में ग्राम प्रधान महेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। सचिव उमेश यादव ने ग्रामीणों को मिल रहे सुविधाओं के बारे में बीडीओ को अवगत कराया। कन्या सुमंगला योजनाओं के बारे में ज्यादातर महिलाओं को जानकारी न होने पर उन्होने नाराजगी जताई। चौपाल में कई ग्रामीणों ने आवास और शौचालय की मांग रखी। बीडीओ ने ऐसे लाभार्थियों को पंचायत सहायक के पास पहुंचकर ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। ग्राम प्रधान जयपत्ति देवी की अध्यक्षता में एडीओ एसटी जयगणेश पांडेय व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। चौपाल में नाली, खड़ंजा व साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पप्पू मोदनवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिगना, विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत सिंधुरिया व परवा में सहायक विकास अधिकारी समाजकल्याण प्रेमचंद पटेल ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री विवाह योजना ,सुमंगलायोजना ,पेंशन, सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान जय देवी, सचिव राकेश तिवारी, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि रहे। जमालपुर, मुड़हुआ और ढेलवासपुर ककरही गांव में बीडीओ कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुना। चौपाल में ज्यादातर मामले आवास, शौचालय, दिव्यांग पेंशन और बृद्धा पेंशन से जुड़े रहे। मुड़हुआ में ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश द्वार बनवाए जाने की मांग किया। इस दौरान एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा, समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा, प्रभारी सीडीपीओ इंद्रकला मिश्रा आदि मौजूद रहे।