फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Isolation center closed, only one patient in LTU hospital

आईसोलेशन सेंटर बंद, एलटू अस्पताल में सिर्फ एक मरीज

Sun, 01 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Isolation center closed, only one patient in LTU hospital
मिर्जापुर। जिले में आइसोलेशन सेंटर आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया को बंद कर दिया गया है। परसिया में इस समय कोई मरीज नहीं है। इस समय सिर्फ मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने एल-टू अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। 74 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में 123वें दिनों कोरोना के छह संक्रमित मिले हैं। छह पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2885 हो गई। सात के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। दो हजार 694 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 37 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 154 हैं।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि आइसोलेशन सेंटर परसिया में एक भी मरीज नहीं है। इसलिए उसे बंद कर दिया गया है। एल-टू में एक मरीज है। नए मरीजों को एलटू में भर्ती किया जाएगा। यहां बेड की कमी होने पर फिर से परसिया में भर्ती किया जाएगा। बताया कि शनिवार को एक हजार 469 की रिपोर्ट आई है। इसमें छह की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छह पाजिटिव में सीएचसी जमालपुर से एक महिला, रेलवे कालोनी पीली कोठी से एक पुरुष, भोखरद शेरवां से एक महिला, धनसिरिया से एक पुरुष, गणेशगंज से एक महिला व एक अन्य प्रदेश से है। सात को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 59 हजार 047 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 57 हजार 53 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 994 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 92 हजार 597 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 69 हाट स्पाट है। इसमें 52 ग्रामीण और 17 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed