फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ishaan of Jawahar Navodaya Robertsganj tops in the competition

Mirzapur News: प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय राबर्ट्सगंज के ईशान अव्वल

Tue, 21 Mar 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ishaan of Jawahar Navodaya Robertsganj tops in the competition
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में मंडल स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय वर्ग में प्रथम स्थान सोनभद्र राबर्ट्सगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय के ईशान नारायण शुक्ल को मिला। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के बच्चों की तरफ 45 माडल प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर अनुराग सिंह सेंट जोसेफ कान्वेंट शक्ति नगर, तृतीय स्थान पर विकास सिंह निर्मला कान्वेंट स्कूल रेनुकूट रहे।इंजीनियरिंग में वीरेंद्र कुमार राजकीय इंजीयरिंग कॉलेज सोनभद्र को प्रथम पुरस्कार दिया गया। अन्य छह विद्यार्थियों आद्रिका खत्री सेंट मेरिज स्कूल मिर्जापुर, एरोन जान सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर, ऋषभ दुबे आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनुकूट, परवीन कुमार विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर भदोही, यश विश्वकर्मा वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, अंजली दुबे राजकीय हाईस्कूल चकलला भदोही भी प्रतियोगिता में चयनित किये गए।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी., संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल, महेंद्र नाथ उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर काॅलेज व जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से नवप्रवर्तन का विकास होता है। प्रथम पुरस्कार विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये एवं तृतीय को 2000 रुपये खाते में भेजे जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रुपाली परिहार, सोमेश मिश्र, आर्यन प्रसाद , रोहित कुमार मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed