{"_id":"609ea9ff8ebc3e477746877e","slug":"iron-pipe-hit-by-high-tension-wire-death-mirzapur-news-vns5895075171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आया लोहे की पाइप, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आया लोहे की पाइप, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। गर्मी में हैंडपंप के पानी छोड़ देने पर शुक्रवार की दोपहर रिबोर के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गया। इसमें महिला सहित तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। एक मिस्त्री युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को स्थानीय लोगों ने बांस की मदद से करंट से अलग किया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मूजडीह गांव निवासी जग रोशन साहनी ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में लगे हैंडपंप के पानी छोड़ देने पर मरम्मत के लिए गांव के ही मिस्त्री को बुलाया। मरम्मत के दौरान लोहे का पाइप निकालते समय, घर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार से जाकर सट गया। हादसे में करंट की चपेट में आकर गांव के ही मिस्त्री रवि किशन (19) पुत्र सुरेश निवासी मूजडीह की मौत हो गई। हादसे में मोहन साहनी (65) पुत्र स्व0 बेचन साहनी तथा रीता साहनी (40) पुत्री जग रोशन व पत्नी मंगला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी महिला सहित दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी की तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।