{"_id":"65f57fdb357f786fd30adb69","slug":"investigation-team-alloted-case-of-visitor-death-due-assault-in-vindhyachal-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: विंध्याचल में मारपीट से दर्शनार्थी की मौत मामले में जांच टीम गठित, ई-रिक्शा वाले से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: विंध्याचल में मारपीट से दर्शनार्थी की मौत मामले में जांच टीम गठित, ई-रिक्शा वाले से हुआ था विवाद
Sat, 16 Mar 2024 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:47 PM IST
सार
Mirzapur: टक्कर के बाद चालक और राजकुमार में बहस हुई। इसके बाद राजकुमार मंदिर में चला आया। आरोप है कि तभी ई-रिक्शा चालक कई लोगों को लेकर अंदर आया और राजकुमार की पिटाई करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे बड़े भाई ओम प्रकाश के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगे। अचानक ओम प्रकाश बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विंध्याचल आए दर्शनार्थी के परिवार के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव कर रहे वृद्ध की मौत मामले में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मामले की जांच कर पांच दिनों में रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन
जौनपुर के मछली शहर स्थित गांव बसहटा निवासी ओम प्रकाश (60) शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने निजी साधन पिकअप से पांच महिलाओं, 11 पुरुषों के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचे थे। तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई राजकुमार राम जानकी मंदिर के बाहर खड़ा था और अन्य लोग अंदर भोजन कर रहे थे। तभी ई-रिक्शा ने राजकुमार को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद चालक और राजकुमार में बहस हुई। इसके बाद राजकुमार मंदिर में चला आया। आरोप है कि तभी ई-रिक्शा चालक कई लोगों को लेकर अंदर आया और राजकुमार की पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे बड़े भाई ओम प्रकाश के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगे। अचानक ओम प्रकाश बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इलाज करने के बाद हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ओम प्रकाश की मौत हो गई। परिजन मृतक का शव अपने साथ लेकर जौनपुर चले गए।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि विंध्याचल में धाम में पिछले दिनो भी दर्शनार्थियों के साथ मारपीट किये जाने की घटनाएं संज्ञान में आयी हैं। जिलाधिकारी द्वारा घटना की पूरी जांच के लिये टीम गठित कर कराने का निर्देश तत्काल अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ल को दिया। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह व क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को टीम गठित करते हुये निर्देशित किया कि प्रकरण की निष्पक्ष व तत्थात्मक जांच कर आख्या पांच दिन के अन्दर उपलब्ध कराएं।