फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation of irregularity: Bazel

अनियमितता की होगी जांच: बघेल

Tue, 13 Jun 2017 12:04 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 13 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Investigation of irregularity: Bazel
बघेल का सम्मान
 प्रदेश के लघु सिंचाई, पशुधन व मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लघु सिंचाई के द्वारा कराये गए कार्यों में हुई अनियमितता की जांच कराई जाएगी। दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

विभिन्न विकास खंडों से आये जनप्रितिनिधियों ने लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता के बारे में शिकायत की कि वे न तो किसी बैठक में जाते हैं और न ही फोन पर बात करते हैं। इसके चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। यह भी शिकायत की गई कि जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में कूप निर्माण , बंधियों के निर्माण व मरम्मत में अनियिमिता बरती गई है। उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली व मानसिकता में बदलाव लायें एवं ईमानदारी से शासन के मंशानुरुप कार्य करें। बैठक में मंत्री ने मत्त्स्य विभाग के प्रगति का जायजा लिया। बैठक में विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, राहुल प्रकाश कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed