{"_id":"61ec4bc4264a51171a20cd47","slug":"investigation-into-the-death-of-the-mother-the-death-was-due-to-excessive-bleeding-mirzapur-news-vns63499152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसुता के मौत मामले की जांच, अधिक रक्तस्राव से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसुता के मौत मामले की जांच, अधिक रक्तस्राव से हुई थी मौत
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली उपकेंद्र डढ़िया (भावां) पर प्रसव के दौरान हुई महिला के मौत मामले में परिजनों के आरोप पर सीएमओ ने जांच टीम गठित किया था। राजगढ़ सीएचसी की तीन सदस्ययी जांच टीम ने शनिवार को जांच पड़ताल किया। जिसमें प्रथम दृष्टया अधिक रक्तस्राव से मौत होना बताया जा रहा है। टीम ने रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दिया।
10 जनवरी को देर रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन प्रसुता रवीना (20) पत्नी मुकेश निवासी मटिहानी को प्रसव के लिए जच्चा बच्चा उप केंद्र दाढ़ियां (भावा) ले गए ले गए। जहां पर तेज दर्द होने के बाद महिला ने प्रसव के लिए जोर लगाया। जिससे उसके पेट के अंदर की कोई नस फट गई। जिससे ब्लडिंग होने लगी। ब्लीडिंग अधिक देखकर वहां पर तैनात एएनएम ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के लिए रेफर कर दिया। राजगढ़ में चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उप केंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर शनिवार को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डा. संतलाल, सुरेश पांडे सहित तीन सदस्यों ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में प्राथमिक तौर पर महिला की मौत अधिक रक्त स्राव से होना बताया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है। प्रथम दृष्टया अधिक रक्त स्राव से मौत होना बताया जा रहा है।